गर्मी हो या सर्दी अंगूर खाने का मजा ही कुछ और है यह फल खाने में सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं लगता बल्कि इसके अंदर हमारे सेहत का राज छुपा हुआ है
आमतौर पर अंगूर हरा ,सुनहरा ,काला ,लाल और बैगनी कलर का होता है इन रंगों के अलावा अंगूर का कोई अन्य कलर भी हो सकता हैं। अंगूर एक पौष्टिक फल है जीसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होती है जो हमारे सेहत के लिए आवश्यक है तो हम जानते हैं इसके कुछ रोचक तथ्यों के बारे में......
अंगूर के नित्य सेवन के कुछ प्रमुख फायदे हैं जो निम्न प्रकार से हैं
1 अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं और बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं ।
2 अंगूर में पोटेशियम और फाइबर होते हैं जो हमारे हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने मे मदद करते हैं।
3 अंगूर में मौजूद एटीऑक्सीडेंट और पॉलिफिनॉल्स कैंसर से बचाव में सहायक होते हैं ।
4 अंगूर में फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और स्वस्थ रखता है।
5 अंगूर में फाइबर ज्यादा होता है और कैलोरी कम होती है जिससे हमें वजन कम करने में मदद मिलती है ।
6 इसके अंदर विटामिन सी पाई जाती है जो हमारे बाल और त्वचा को स्वस्थ रखने के साथ हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है।
7 अंगूर में कैल्शियम विटामिन के और मैग्नीशियम मौजूद हैं जो हमारे हड्डियों के लिए अत्यंत लाभदायक है
8 अंगूर में रेस्वेराटाराल पाया जाता है जो हमारे मस्तिष्क के कार्य क्षमता को बढ़ावा देता है और याददाश्त को भी बढ़ाता है
9 अंगूर में मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण है जिससे अस्थमा और सांस से जुड़ी अन्य समस्याओं में भी आराम मिलता है
अंगूर का सेवन कब करें?
*अंगूर खाने का बेहतर रिजल्ट मिल सके इसके लिए अंगूर का सेवन सुबह नाश्ते में करना चाहिए। अंगूर में फाइबर और ऐसे विटामिन होते हैं जो दिन की शुरुआत के लिए ऊर्जा प्रदान करते हैं
*दोपहर के नाश्ता में अंगूर हल्काऔर पौष्टिक नाश्ता हो सकता है जो आपको ऊर्जा प्रदान कर सकता है
*अंगूर में कार्बोहाइड्रेट और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो व्यायाम के बाद ऊर्जा के आवश्यकता को आसानी से पूरा कर देते हैं
अंगूर का सेवन क्यों करें?
अंगूर का सेवन हमें कई कारणों से करना चहिए जैसे -
*अंगूर में विटामिन मिनरल फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे हृदय को स्वस्थ रखता है, पाचन-तंत्र को मजबूत बनाता है, कैंसर से बचाव करता है, अंगूर में प्राकृतिक शर्करा होती है जो ऊर्जा प्रदान करती है, अंगूर में पानी की मात्रा अधिक होती जिससे हमारा शरीर हाइड्रेटेड रहता है
अंगूर के सेवन से हम अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं और कई बीमारियों से बच सकते हैं ।
अंगूर का सेवन कैसे करें?
*अंगूर ताजा फ्रेंस और लंबा आकार वाला सेवन करें , यह अंगूर खाने में स्वादिष्ट और मीठे भी होते हैं
*अंगूर साफ सुथरी धोने के बाद हि सेवन करें
*अंगूर का सेवन जूस निकाल कर भी किया जा सकता है लेकिन इसे छिलकों के साथ चबाकर खाने से हमें अत्यधिक लाभ मिल सकता है।